PUK Code kya hota hai ? PUK Code kaise nikale

नमस्कार दोस्तो, आज का ये पोस्ट puk code kya hota hai ? puk code kaise nikale यदि आप को भी पता नही है कि किसी भी Sim का PUK Code कैसे पता करे तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आज इस पोस्ट में हम आप को puk code vodafone, puk Code idea, puk code jio और puk code of airtel सभी के बारे में जानकारी देने वाले है।


PUK Code का फुल फॉर्म Personal Unblocking Key होता है, यह सिम कार्ड की सिक्योरिटी के लिए बनाया गया है ताकि कोई दूसरा आपकी sim card का गलत इस्तेमाल ना कर सके। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारा सिम कार्ड किसी कारण PUK CODE ब्लॉक हो जाता है। तो ऐसे में हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब कभी भी किसी का भी सिम PUK CODE ब्लॉक होता है तो SIM कार्ड आपको 10 बार puk code unblock करने की अनुमति देता है । यदि आप अपना puk code भूल गए है या फिर आप को अपने सिम कार्ड का puk कोड पता नही है तो आप का सिम कार्ड हमेशा के लिए बंद हो जाता है।

PUK Code kya hota hai ?

PUK Code का फुल फॉर्म है Personal Unblocking Key होता है। जिसका इस्तेमाल सिम कार्ड सिक्योरिटी के लिए बनाया गया है। आपने ने कई बार ऐसा सुना या देखा होगा कि बहुत से लोग अपने सिम कार्ड में एक पासवर्ड लगते है जिससे अगर उनका फ़ोन कही गुम हो जाता है तो उनके सिम का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। तो ऐसे में अगर आप अपने सिम में जो पिन कोड लगाते है अगर उसे भुल जाते है तो आप PUK Code के मदद से ही दुबारा अपने सिम को अनलॉक कर सकते है।

किसी भी सिम में पिन कोड लगाने के बाद उस Sim कार्ड को Unlock किए बिना कोई भी उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। सिम में पिन कोड लगाने के बाद जब भी फोन को स्विच ऑफ करके स्विच ऑन किया जाता है तो आपको हमेशा एक पिन Enter करने को कहा जाता है। लेकिन ऐसे में अगर आप सिम कार्ड में पिन कोड लगा कर भुल गए है और आप गलत पिन कोड डालते है तो 3 बार से ज्यादा गलत कोड दर्ज (enter) करने के बाद आप से Sim PUK Code दर्ज करने को कहा जाता है। और अगर ऐसे में आप अपना puk कोड भी 10 बार से ज्यादा गलत दर्ज (enter) करते है तो आपका सिम कार्ड हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाता है, उसके बाद आपको उस नंबर की नयी सिम निकलवानी पड़ती है।

PUK Code kaise nikale

जैसा कि हमने आप को पहले ही बता दिया कि puk code क्या होता है। अब चलिए जानते है, किसी भी सिम का PUK Code कैसे निकाले ? किसी भी सिम का PUK Code पता करने के लिए उस कंपनी customer care में कॉल करना होता है। उसके बाद उस सिम की डिटेल्स बतानी होती है verification के लिए, जैसे कि (सिम किसके नाम से लिया गया है, आप का एड्रेस क्या है) पूछी जाती है। उसके बाद verify करने के बाद आपको sim का पुक कोड बता दिया जाता है। इसीलिए आप customer care में call करने से पहले सिम जिसके नाम से है उसका आधार कार्ड या फिर जिस भी document से sim ली गयी है। उसे अपने पास रख कर ही customer care में फोन कर ताकि डिटेल बताने में समस्या न हो।

यदि किसी कारण आप का भी अपने सिम में पासवर्ड लगाकर भूल गए है तो आप गलत पासवर्ड ना डाल कर नीचे बताए गए स्टेट्स को फॉलो करके अपने सिम को ब्लॉक होने से बचा सकते हैं और आसानी से अपने सिम को दुबारा चालू कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप कोई दूसरा मोबाइल ले।
  • उसके बाद आपका जिस कंपनी का SIM है। उस कंपनी के कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर पर किसी दूसरे मोबाइल से डायल करे।
  • उसके बाद आप को कस्टमर केयर सर्विस से बात करनी होगी। और उन्हें बताना होगा कि आपकी SIM पर PUK CODE मांग रहा है।
  • इसके बाद customer केयर जिस नंबर पर puk कोड मांग रहा है। उसके बारे में आपसे कुछ जरुरी जानकारी पूछेंगे आप को verify करने के लिए।
  • Verify करने के बाद customer care की ओर से आप का सिम का puk code दे दिया जाता है।
  • उसके बाद आप इस puk कोड को अपने फ़ोन में दर्ज (enter) करके अपना सिम कार्ड दुबारा चालू कर सकते है।

PUK Code vodafone कैसे पता करे

  1. सबसे पहले आप किसी दूसरे का vodafone नंबर ले।
  2. अब वोडाफ़ोन कस्टमर केयर 111 या 198 नंबर पर कॉल करे।
  3. उसके बाद आपको कस्टमर से बात करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  4. सिम कार्ड आपका ही है इस बात को कन्फर्म करने के लिए customer care आप से कुछ जानकारी पूछेगा आप को verify करने के लिए।
  5. Verification हो जाने के बाद customer care द्वारा आपको PUK Code बता दिया जायेगा।
  6. उसके बाद आप puk कोड फ़ोन में दर्ज करके नया पिन कोड सेट करे और आपका सिम अनलॉक हो जाएगा।

PUK Code of Airtel

  1. सबसे पहले किसी अन्य Airtel नंबर से कस्टमर केयर नंबर 121 या 198 पर कॉल करे।
  2. अब आपको यहां कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है।
  3. अब आप जिस सिम का कोड जानना चाहते है, वह नंबर customer care वाले को बताए।
  4. उसके बाद सिम को Unlock करने के लिए आपसे कुछ जरुरी डिटेल मांगी जाएगी।
  5. आपके सही से डिटेल कन्फर्म करने के बाद आपको PUK Code बता दिया जायेगा।
  6. उसके बाद आपको वो कोड दर्ज करके नया पिन कोड सेट करना है, फिर उससे आप सिम अनलॉक कर सकते हो।

PUK Code Idea

  1. सबसे पहले आप किसी अन्य idea नंबर से customer care नंबर 12345 या 198 पर कॉल करे।
  2. उसके बाद आपको कई ऑप्शन सुनने को मिलेंगे। यहाँ आप को कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन चुनना है।
  3. उसके बाद आप जिस भी सिम का PUK Code जानना चाहते हैं वो नंबर कस्टमर केयर वाले को बताये।
  4. सिम कार्ड आपका ही है इस बात को कन्फर्म करने के लिए कस्टमर आपसे नंबर की डिटेल मांगेगा।
  5. Verify करने के बाद customer care आपको PUK Code बता देगा।
  6. उसके बाद आप वो पुक कोड दर्ज करके अपने मोबाइल सिम का लॉक तोड़ सकते हो।

PUK Code jio कैसे पता करे

  1. सबसे पहले आप किसी अन्य jio नंबर से customer care 198 पर कॉल करे।
  2. कॉल लगने के बाद आपको कस्टमर केयर स्टाफ से बात करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है।
  3. फिर आपको जिस सिम का PUK कोड जानना है वह नंबर कस्टमर केयर अधिकारी को बताये।
  4. उसके बाद सिम कार्ड से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी जैसे सिम कार्ड किसके नाम पर है, आप का address क्या है कस्टमर केयर आप से पूछेगा।
  5. जानकारी कन्फर्म होने के बाद आपको कोड दे दिया जायेगा।
  6. उसके बाद इस PUK कोड के मदद से आप अपना jio नंबर फिर से चालू कर सकते है।

PUK Code Of BSNL

  1. Bsnl PUK कोड के लिए किसी अन्य bsnl नंबर से 198 customer care में कॉल करना है।
  2. उसके बाद आपको customer care स्टाफ से बात करने का ऑप्शन सेलेक्ट है।
  3. अधिकारी को कॉल करने के बाद आप को बताना आप को PUK कोड चाहिए।
  4. उसके बाद customer care आप से आप का नंबर मांगेगा जिसका आप को puk कोड चाहिए।
  5. इसके बाद अधिकारी आपसे Sim की डिटेल मांगेगा आपको वेरीफाई करने के लिए।
  6. डिटेल वेरीफाई होने के बाद आपको अपने bsnl सिम puk code बता दिया जायेगा।

Conclusion - दोस्तो हमने आप को PUK Code के बारे में पूरी जानकारी बतायी है और हमने ये भी बताया कि किसी भी sim का puk code कैसे पता करते है। यदि आप को हमारी यह जानकारी puk code kya hota hai ? puk code kaise nikale पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social site जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप्प और ट्विटर पर जरूर शेयर करे धन्यवाद।

इसे भी पढ़े -




Comments

Popular posts from this blog

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

{Top 10 ऐप} स्पिन करके पैसे कैसे कमाए | Spin Karke Paise Kamane Wala App

Microsoft Account का Password Reset कैसे करें?