Adsense KI CPC Kaise Badhaye

नमस्कार दोस्तो, आज इस पोस्ट में हम आप को बताएंगे adsense ki cpc kaise badhaye अगर आप को पता नही है adsense की cpc कैसे बढ़ाते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आज हम आप को एडसेंस से जुड़ी सभी जानकारी बताने वाले है। अभी ब्लॉगिंग कैरियर में बहुत सारे Advertising networks मौजूद हैं। जिसमे google adsense का नाम सबसे प्रथम में आता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और अच्छा Ad network माना जाता है। यह आपके वेबसाइट या ब्लॉग पर आने वाले visitor को high-quality ads दिखता है।


Internet की दुनिया से online पैसा कमाने के लिए आपको Google adsense के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। क्योंकि online पैसा कमाने के लिए सबसे ज्यादा google adsense का ही इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप एक youtuber या blogger है और आप internet से online पैसे कमाने की इच्छा रखते है तो आपको google adsense के बारे में अच्छे से पता होना बहुत जरूरी है। तभी आप एडसेंस से अच्छे पैसे कमा सकते है नही तो आपके लिए internet पर काम करके पैसे कमाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

आपके जानकारी के लिए हम आप को यह बात भी बता देना चाहते है कि google adsense पहले सिर्फ english content पर ही  ads दिखता था। लेकिन 2014 में google adsense की तरफ़ से एक updates आया जिसमे hindi content पर भी ads लगाने की policy लागू की गई। जिसके बाद इंटरनेट पर हिंदी ब्लॉगर की सँख्या में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ और आज बहुत से हिंदी blogger लाखों रुपये कमा रहे है।

वैसे तो internet पर और भी बहुत सारे online पैसा कमाने के programs है। लेकिन google adsense इनमे से सबसे पॉपुलर है। क्योंकि एक तो यह ज्यादा पैसे देता है और दूसरा यह एक विश्वसनीय plateform है इसमें किसी तरह का कोई risk नही है। इसलिए आप google adsense से जुड़कर आराम से पैसा कमा सकते है। हम आपको बता दे की जितने भी Youtuber और blogger है वो सब online पैसे कमाने के लिए adsense का ही इस्तेमाल करते है। क्योंकि यह एक trustable और ज्यादा पैसे कमाने का सबसे अच्छा plateform है।

Google Adsense क्या है ?

Google Adsense गूगल की एक सर्विस है। जिसका इस्तेमाल ब्लॉगर या youtuber अपने वेबसाइट या यूट्यूब चैनल से ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए करते है। गूगल एडसेंस अपने publisher के लिए कई तरह के ads टाइप प्रदान करती है जैसे display ads, Text ads, native ads, auto ads

गूगल एडसेंस का मुख्य काम अधिक Traffic वाले Blogs/Websites और YouTube चैनल पर Ads दिखाना होता है। गूगल एडसेंस CPC (Cost-per-click) और CPM (Cost-per-impression) के हिसाब से ब्लॉग और वेबसाइट को पैसे भुगतान करता है। गूगल एडसेंस के जरिये किसी भी ब्लॉगर या youtuber की होने वाली कमाई (100%) में से एडसेंस अपना हिस्सा (32%) काटकर उन ब्लॉग या यूट्यूब मालिक को (68%) revenue प्रदान करती है।

गूगल एडसेंस की अच्छी बात ये है कि यह आप की वेबसाइट और ब्लॉग के टॉपिक के अनुसार विज्ञापन दिखाता है। अगर आप टेक्नोलॉजी पर आर्टिकल लिखकर अपने ब्लॉग पर डालते है तो एडसेंस भी आपको टेक्नोलॉजी से रिलेटेड ही विज्ञापन दिखाता है। यदि आप किसी एप्लीकेशन से रिलेटेड पोस्ट लिखते है तो गूगल एडसेंस आप के वेबसाइट या ब्लॉग पर आने वाले विजिटर को उनके पसंद के हिसाब से एप्लीकेशन से रिलेटेड एड्स ही उन्हें दिखता है। जिससे कि विजिटर द्वारा एड्स पर क्लिक करने की संभावना बढ़ जाती है। आप के ब्लॉग या वेबसाइट पर दिखने वाले एड्स पर विजिटर जितना ज्यादा क्लिक करेंगे आप की गूगल एडसेंस से earning उतनी ही ज्यादा होगी।

हर ब्लॉगर अपने ब्लॉग से पैसे कमाना चाहता है लेक़िन बहुत सारी मेनहत करने के बाद भी वह एडसेंस से बहुत कम पैसे कमा पता है। और गूगल एडसेंस से पैसे कमाने के लिए सभी नए ब्लॉगर को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसका प्रमुख़ करना है Google Adsense की CPC कम रहती है। वही अगर आप एडसेंस से अच्छे खासे पैसे कमाना चाहते है तो आपके Google Adsense की CPC ज्यादा रहना बहुत आवश्यक है। इसलिए अगर आप के Google Adsense में CPC High रहती है तो आप अपने ब्लॉग से अच्छी कमाई कर सकते है।

जब हम अपने शुरुआती समय मे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर Google Adsense का विज्ञापन लगाते हैं तो शरुवात में Google Adsense CPC कम होती है। लेक़िन Google Adsense CPC को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ नियमो का पालन करना होता है जिसके बारे में हम आप को विस्तार से बताने वाले है। लेकिन इससे पहले आपको Google Adsense में CPC, CTR, CPM की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है।

Google Adsense CPC kya hai

CPC का पूरा नाम Cost Per Click है मतलब Google Adsense द्वारा आपके ब्लॉग पर दिखाये जाने वाले ads पर जब कोई visitor क्लिक करता है तो आपको हर क्लिक के हिसाब से पैसे मिलते है और यह पैसे आप के cpc rate पर निर्भर करती है। आप के Google Adsense की CPC Rate जितना ज्यादा होगा। Google Adsense से आप की earning उतनी ही ज्यादा होती है। गूगल एडसेंस से long time पैसे कमाने के लिए CPC Rate $0.5 से $1 के बीच सबसे बेस्ट माना जाता है।

Google Adsense CTR kya hai

CTR का पूरा नाम Click Through Rate होता है जिसका मतलब होता है कि गूगल द्वारा आपके ब्लॉग पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापन पर कितने प्रतिशत क्लिक होता है जैसे उदारण के तौर पर आपके ब्लॉग पर गूगल द्वारा 100 विज्ञापन दिखाये जाते है और उन्ह पर 10 बार क्लिक किया जाता है तो Blog CTR 10 प्रतिशत होता है। यदि आप के एडसेंस एकाउंट में CTR Rate 5% से 10% के बीच रहती है तो आप का एडसेंस एकाउंट सुरक्षित माना जाता है। आप अपने एडसेंस एकाउंट में CTR Rate कभी भी चेक कर सकते है। एडसेंस में यह रेट रियल टाइम पर काम करता है। और यह हमेशा चेंज होते रहता है। इसलिए आप अपने एडसेंस एकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए adsense CTR हमेशा चेक करते रहे। अगर आप का CTR rate हमारे बताये गए rate के आस पास रहता है तो आप का एडसेंस एकाउंट कभी भी invalid activity के कारण बंद (terminated) नही होता है।

Google Adsense CPM kya hai

गूगल एडसेंस में Revenue को बढ़ाने के लिए यह भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। CPM का पूरा नाम Cost Per Thounsand होता है और यह बताता है कि आपके ब्लॉग पर 1000 impressions के लिए Google adsense द्वारा कितने पैसे दिए जाते है इसलिए CPM Rate जितना अधिक होगा। Google Adsense में आप की Revenue उतनी ही ज्यादा होगी।

Adsense KI CPC Kaise Badhaye

इंडिया में आमतौर पर हिंदी ब्लॉग पर adsense CPC rate बहुत कम होती है। जिसके कारण Google Adsense Revenue भी बहुत कम होता है। ऐसे में अगर आप के ब्लॉग पर एडसेंस CPC कम रहे तो आप चाहे जितना ही परिश्रम करे आप एडसेंस से अच्छे पैसे नही कमा सकते है।

लेकिन आप को घबराने की कोई जरूरत नही है आप ऐसे परिस्थिति में एडसेंस CPC को बढ़ा सकते है। इसलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले है जिनका इस्तेमाल करके आप अपने Blog पर adsense CPC को बढ़ा कर आप अपनी Adsense Revenue को बढ़ा सकते है।

1. Organic Traffic

किसी भी ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है उस ब्लॉग पर ट्रैफिक का होना इसलिए बिना ट्रैफिक के ब्लॉग पर एडसेंस ads लगाने का कोई फ़ायदा नही होता है। क्योंकि जब तक आपके ब्लॉग पर एड्स देखने वाला visitor नही होगा तब तक आप ब्लॉग पर ads लगाकर पैसे नही कमा सकते है।

लेकिन यदि आप Social Media से ट्रैफिक लेते है जैसे अपने ब्लॉग पोस्ट लिंक को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर पर शेयर करते है तो आप की गूगल एडसेंस CPC low रहती है इसलिए ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा Organic Traffic लेन की कोशिश करें। अगर Search Engine के द्वारा आपके ब्लॉग पर कोई visitor आता है और आप की ads पर क्लिक करता है तो आपको High CPC मिलती है। अगर आप की CPC high रहेगी तो आप की एडसेंस earning भी ज्यादा होगी।

इसलिए अपने Blog पोस्ट को Search Engine में अच्छे से Optimize करें जिससे आपको Organic Traffic मिले। यदि आप अपने ब्लॉग पोस्ट को keyword के साथ optimize करते है तो आप अपने ब्लॉग पर हर दिन हज़ारो-लाखों विजिटर ला सकते है।

2. Website Niche चुने

यदि आप अपने ब्लॉग पर एडसेंस CPC को बढ़ाना चाहते है तो सबसे पहले आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए सही niche का चुनाव करे है क्योंकि AdSense CPC सीधे आपकी ब्लॉग या वेबसाइट टॉपिक पर निर्भर करता है। जैसे आप यदि अपने ब्लॉग पर किसी android application से रिलेटेड पोस्ट लिखते है तो आप के ब्लॉग पर एडसेंस भी एप्लीकेशन (apps) से रिलेटेड ads ही आप के visitor को दिखाता है। जिससे आप के ब्लॉग पर दिखाए गए ads पर क्लिक पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए एक अच्छा niche चुनना बहुत जरूरी है। यदि आप को पता नही है कि ब्लॉग के लिए बेहतर niche कौन सी होती है तो हमने यहां कुछ उदहारण बताये है - Internet marketing, web development, finance, gaming, apps related और health इन सभी टॉपिक पर यदि आप पोस्ट लिखते है तो आप को high AdSense CPC मिलते है।

3. High Paying Keywords का उपयोग करें

Keyword research AdSense CPC increase करने की सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है। यदि आप अपने ब्लॉग के लिए  high adsense CPC प्राप्त करना चाहते है, तो आपको High Paying Keywords का इस्तेमाल अपने पोस्ट में जरूर करना चाहिए।

  • अपने ब्लॉग पर कोई भी कंटेंट लिखने से पहले google key planner की मदद से high cpc keyword research करें। अच्छे कीवर्ड खोजने के बाद कंटेंट लिखना शुरू करें। इस तरह आप अपने ब्लॉग की सर्च ट्रैफ़िक के साथ-साथ AdSense CPC को भी तेज़ी से बढ़ा सकते हैं।
  • अपने कॉम्पिटिटर के Best performing keywords (अधिक कमाई करने वाले ब्लॉग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कीवर्ड) पर नजर रखें। इसके लिए आप SEMrush टूल का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं।
  • अपनी पोस्ट कंटेंट में long tail keywords का उपयोग करें। क्योंकि long tail keywords के मदद से आप अपने ब्लॉग पोस्ट को आसानी से गूगल सर्च में रैंक करवा सकते है। और आप अपने ब्लॉग पर बहुत सारे आर्गेनिक ट्रैफ़िक प्राप्त कर सकते हैं। और आपकी ब्लॉग या वेबसाइट की Organic traffic increas होती है, तो आपकी AdSense CPC ऑटोमेटिकली बढ़ जाएगी।
  • सुनिश्चित करें कि आप जिन कीवर्ड का उपयोग करते है उनकी Monthly searches कम से कम 1000 से 2000 के बीच होनी चाहिए है। इसके अलावा उस पर कीवर्ड पर low competition होनी चहिये। ऐसा करना वास्तव में आपकी AdSense CPC बढ़ाने में मदद कर सकता है।

4. Quality Content Likhe

यदि आप अपने ब्लॉग पर organic ट्रैफिक बढ़ा कर अपने ब्लॉग पर एडसेंस CPC को बढ़ाना चाहते है तो सबसे पहले ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले यह जानने की कोशिश करें कि इंटरनेट पर यूजर अभी  किस टॉपिक पर ज्यादा कंटेंट सर्च कर रहे हैं और फिर उस हिसाब से अपने ब्लॉग पर कंटेंट लिखने का प्रयास करें। लेकिन एक बात का आप जरूर ध्यान रखें आपको अपने वेबसाइट Niche के अनुसार ही कंटेंट लिखनी है। यदि आप अन्य टॉपिक के बारे में भी लिखना शुरू करते हैं, तो आपकी ब्लॉग niche पर प्रभाव पड़ सकता है और इसके बाद आप की Google AdSense CPC और CTR में गिरावट भी हो सकती है। लेकिन यदि आप अपने ब्लॉग niche के हिसाब से अच्छी कंटेंट पोस्ट करते है तो निश्चित रूप से AdSense CPC में वृद्धि होगी।

5. High Performing Ad Formats का उपयोग करें

Google Adsense की CPC बढ़ाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने ब्लॉग पर High Performing Ad Formats का उपयोग। यदि आप ब्लॉग पर सही AD Formats का इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित ही आप की एडसेंस CPC में बढ़ौती होगी।

अब इसका मतलब यह नही है कि आप किसी दूसरे बड़े ब्लॉगर के जैसा ही आप अपने ब्लॉग पर ads format बनाकर लगा ले। आप को अपने ब्लॉग डिज़ाइन के अनुसार ही आप को अपने मुताबित ad format उपयोग करना है। इसलिए हम आपकों कुछ best High Performing Ad Formats के बारे में बता रहे है जिनके इस्तेमाल से आप Blog CPC increase कर सकते है।

  • Large Rectangle (336 x 280 pixels)
  • Medium Rectangle (300 x 250 pixels)
  • Leaderboard (728 x 90 pixels)
  • Wide Skyscraper (160 x 600 pixels)

6. Create New Ads Unit

जब हम अपने ब्लॉग पर Google Adsense Approval प्राप्त कर लेते है तो उसके बाद ads Unit Create करके अपने ब्लॉग पर लगा देते है और उन्ही ads Unit का इस्तेमाल कई सालों तक करते रहते हैं। जिससे उनके एडसेंस एकाउंट में CPC Rate नही बढ़ पाती है। इसलिए अगर आपके ब्लॉग की CPC बहुत कम है तो आप New ads Unit Create करें और पुरानी ads unit की जग़ह पर उन्हें लगाये ऐसा करने पर भी Blog CPC बढ़ जाती हैं।

7. Experiment With Google ads

यदि आप भी लगभग सभी tips & trics का इस्तेमाल कर चुके है फिर भी आप की Adsense CPC नही बढ़ रही तो आप को एक बार जरूर Experiment With Google ads का उपयोग करना चाहिए। लेकिन अक्सर बहुत सारे नए Blogger दूसरे Blog को देखकर वैसे ही ads अपने ब्लॉग पर लगा लेते है। लेकिन यह जरूरी नही है कि वैसी ही ads आपके ब्लॉग की कमाई बढ़ाने में मदत करें और जो तरीक़े दूसरे ब्लॉगर Blog CPC बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते है वह आपके ब्लॉग पर भी काम करें।

इसलिए आपकों अपने ब्लॉग पर Google Adsense ads के साथ Experiment करना पड़ता है इसका मतलब यह नही की आप Google ads Code के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी करें। बल्कि आपको अपने ब्लॉग पर Google ads Size और ads Location पर Experiment करना है। और अपने ब्लॉग थीम के हिसाब से बेस्ट ads size को सही position जैसे header, sidebar, after post title इन सब जगह पर एडसेंस एड्स लगाकर experiment करें। इस तरह आप अपने ब्लॉग पर Adsense CPC को बढ़ा सकते है।

8. Use Adsense auto Ads

अधिकतर नये ब्लॉगर अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर बहुत सारी ads का इस्तेमाल करते है जिसके कारण उनके Blog पर एडसेंस CPC low हो जाती है इसलिए आपकों अपने ब्लॉग पेज पर 4-5 ads का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आप को पता नही चल रहा कि आप को अपने ब्लॉग पेज पर कितने ads show कराने चाहिए तो आप अपने ब्लॉग पर AdSense auto ads का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आप के ब्लॉग पेज पर एडसेंस अपने हिसाब से आप के विजिटर को ads दिखाता है। Adsense auto ads आपके Blog CPC increase करने में भी मदद करती है और गूगल समय-समय पर Publisher की कमाई बढ़ाने के लिए कई तरह के फ़ीचर देते रहता है जिनके इस्तेमाल से Google Revenue Increase होती रहती है।

9. Use Display ads

बहुत सारे लोगो का कहना है कि Display ads की तुलना में Link ads अधिक पैसे देती है लेक़िन यह बिल्कुल गलत है क्योंकि Display ads ज्यादा attractive होती है और advertiser को इसके लिए गूगल को ज्यादा पैसे देने पड़ते है जिसकी वजह से display ads की CPC high होती है। यही वजह है कि display ads पर क्लिक होने से Link ads के मुकाबले अधिक पैसे मिलते है।

लेकिन यह बात भी सही है कि Display Ads के मुकाबलें Link Ads पर ज्यादा क्लिक आते है फिर भी उतनी अछि खासी revenue नही मिल पाती है। इसका एक ही कारण है link ads की CPC बहुत कम होती है। अगर Display ads को अपने ब्लॉग पर सही से लगा लेते है और इसपे क्लिक पड़ते है तो निश्चित की आप की एडसेंस revenue में बढ़ौती होगी।

10. Visitors Location

जब Google AdSense की CPC बढ़ाने की बात आती हैं, तो विज़िटर की लोकेशन बहुत मायने रखती है। US location वाले विजिटर यदि आप के ब्लॉग ads पर एक सिंगल क्लिक करते है तो आपको $ 1 से $ 5 तक या इससे भी अधिक का CPC मिल सकता है और जबकि Asian location के क्लिक पर आपको $ .01 से $ 1 तक का CPC दिया जाता है। इसलिए आप अपने ब्लॉग पर US location वाले विजिटर को टारगेट करे। जिससे कि आप के ब्लॉग पर Adsense CPC Rate अच्छा मिले। यदि आप अपने ब्लॉग पर इंग्लिश में पोस्ट डालते है तो ये आप के लिए सम्भव है। लेकिन यदि आप अपने ब्लॉग पर हिंदी में कंटेंट शेयर करते है तो US ट्रैफिक लेना आप के लिए सम्भव नही है।

निष्कर्ष - दोस्तो हमने आप को adsense CPC बढ़ाने की सभी जानकारी बतायी है। और Google AdSense CPC में सुधार करना कोई कठिन काम नहीं है। इसलिए आप इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आप अपनी AdSense CPC को आसानी से बढ़ा सकते है। यदि आप को हमारी यह जानकारी adsense ki cpc kaise badhaye आप के लिए मददगार साबित हुई हो तो इस पोस्ट को सोशल साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप्प और ट्विटर पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। धन्यवाद

इसे भी पढ़े -


Comments

Popular posts from this blog

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

{Top 10 ऐप} स्पिन करके पैसे कैसे कमाए | Spin Karke Paise Kamane Wala App

Microsoft Account का Password Reset कैसे करें?