Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए

हेल्लो रीडर्स मैं आपका दोस्त अंतेश सिंह और आज आपको बताने जा रहा हु Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए? यह एक तरह का पैसा कमाने वाला ऐप है जिसपर आप गेम खेलकर और सवालों का जवाब देकर पैसा कमा सकते है।

यदि आप भी ऐसे ही ऐप के तलाश में है जिसपर मनोरंजन के साथ साथ पैसे कमाया जा सके तो लोको ऐप आपके लिए सबसे बेहतर ऐप है। आज इस लेख के जरिए मैं आपको Loco App के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताने वाला हु।

इस लेख में आप जानेंगे लोको एप्प क्या है?, लोको एप्प को कैसे डाउनलोड करें?, लोको एप्प में कैसे अकाउंट बनाये? लोको एप से पैसे कैसे कमाए? और लोको एप में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे करें?

लोको ऐप क्या है? (What is Loco App?)

Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए

Loco App एक भारतीय लाइव स्ट्रीमिंग गेमिंग प्लेटफार्म है। जिसपर आप गेम खेलकर, लाइव स्ट्रीमिंग करके, सवालों के जवाब देकर पैसे कमा सकते है। मनोरंजन के साथ साथ पैसा कमाने के लिए यह बहुत अच्छा ऐप है।

लोको एप्प पर आप अपने Viewer के साथ Live Chat कर सकते हैं। लाइव चैट के समय बहुत सारे व्यूअर आपको गोल्ड और डायमंड भी भेजते है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

यह ऐप 5 भारतीय भाषाओँ (हिंदी, मराठी , तमिल, तेलुगु और बंगला ) को Support करता है। लोको एप्प पर प्रतिदिन क्विज भी होते हैं, पहला क्विज दोपहर 1:30 बजे शुरू होता है और दूसरा क्विज रात 10:00 बजे शुरू होता है।

क्विज गेम में आपको सवालों के जवाब देने होते हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए आपको 10 सेकंड का समय मिलता है और प्रत्येक प्रश्न में आपको 3 विकल्प दिए जाते हैं। आपको 3 विकल्पों में से 1 सही उत्तर देना है। 

इस गेम में आपसे कुल 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप 10 प्रश्नों का सही उत्तर देते हैं तो आप विनिंग Prize को जीत जाते हैं। लोको ऐप क्विज गेम खेलकर पैसा कमाने का सुनहरा ऑप्शन देता है।

Loco App को डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप लोको ऐप से पैसा कमाना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने फोन में लोको ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आप अपने फोन में प्ले स्टोर को डाउनलोड करके लोको ऐप को डाउनलोड कर सकते है। प्ले स्टोर से लोको ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे -
Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए

1. सबसे पहले अपने फोन में Play Store को ओपन करें।
2. इसके बाद ऊपर सर्च बार में Loco App लिखकर सर्च करें।
3. अब सबसे पहले नंबर पर आपको Loco App दिखाई देगा। आपको Install बटन पर टेप करना है।
4. टेप करने के बाद यह एप्प आपके फ़ोन में इनस्टॉल हो जायेगा।

इस तरह आप आसानी से अपने फोन में Loco App को डाउनलोड कर सकते है।

Loco App में अकाउंट कैसे बनाते है?

लोको ऐप फोन में डाउनलोड करने के बाद इससे पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप पर अकाउंट साइनअप करना होगा। लोको ऐप पर अकाउंट बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। आप अपने मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से लोको ऐप पर अकाउंट signup कर सकते है। इसपर अकाउंट बनाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे -

1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Loco App को डाउनलोड करके ओपन करे।
2. इसके बाद आपको भाषा सिलेक्ट करने को कहा जायेगा, आप अपने सुविधानुसार कोई एक भाषा को सेलेक्ट करे।
3. इसके बाद आपको इस एप्प के बारे में कुछ जानकारी बताई जाएगी जिसे पढ़कर Get Start पर क्लिक करें।
4. अब आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो Paytm खाते से Link हो।
5. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर OTP कोड आएगा, आप ओटीपी दर्ज करके इसे वेरीफाई करे।
6. ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपसे Invite Code पूछा जायेगा। यदि आपके पास कोई Invite Code है तो उसे एंटर करे अन्यथा Skip पर क्लिक करें।
7. इसके बाद आपको अपना Date of Birth दर्ज करना है और Proceed पर क्लिक करना है।
8. इसके बाद सफलतापूर्वक Loco App पर अकाउंट साइनअप हो जायेगा।
9. इसके बाद लोको ऐप के होम पेज आपको कुछ गेम दिखाई देंगे, आप किसी एक गेम को सेलेक्ट करे।
10. फिर स्क्रीन पर आपको गेम शुरू होने का समय बताया जाएगा। आप बताए गए टाइम पर ऐप को ओपन करके गेम खेल सकते है।

गेम खेलने के दौरान आपसे 10 सवाल पूछे जाते है। गेम में यदि आप सभी सवालो के सही जवाब देते है तो आप गेम का विनिंग प्राइज जीत सकते है। 

नोट: यदि आप गेम में किसी भी सवाल का जवाब गलत देते है तो आपको गेम से बहार कर दिया जाता है।

इस तरह आप लोको ऐप पर बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना अकाउंट बनाकर गेम खेल सकते है और पैसे जीत सकते है।

लोको एप पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे करते है?

Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए

लोको ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद आप इसपर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते है। लेकिन लोको ऐप पर लाइव आने के लिए आपको अपने फोन में Loco Studio App को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपना लोको अकाउंट लोको स्टूडियो ऐप में लॉगिन करना है। लोको ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग करने का तरीका नीचे मैने स्टेप बाय स्टेप बताया है -

1. सबसे पहले Loco App को ओपन करे।
2. इसके बाद प्रोफाइल पर क्लिक करे।
3. अब आप Stream Now आप्शन पर क्लिक करे और अपना मोबाइल नंबर और Gamil ID Verify एंटर करके वेरीफाई करे
4. इसके बाद आपके सामने एक नया Interface ओपन होगा जहा आपको Manage Live Stream ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
5. इसके बाद आपको लाइव स्ट्रीमिंग Title, Description लिखे।
6. फिर आप Loco Studio App को ओपन करे और सभी Permission को Allow करे।
7. इसके बाद आपके फोन में गेम की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें से आप अपने पसंद का कोई भी Game सलेक्ट करके Start Stream Now पर क्लिक करे।
8. फिर आप लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Title, Description और Thumbnail लगाए और Start Now पर क्लिक करे।

इस तरह आप बताए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से Loco ऐप पर Game की Live Streaming कर सकते है और पैसे कमा सकते है।

लोको एप से पैसे कैसे कमाए?

अभी तक तो आप समझ गए होंगे लोको ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग गेमिंग प्लेटफार्म है जिसपर आप किसी भी गेम का लाइव स्ट्रीमिंग करके पैसे कमा सकते है। यहां आपके पास कई तरह के गेम हैं जिन्हें खेलकर आप पैसे कमा सकते हैं। 

लोको एप्प से पैसे कमाने के लिए आपको किसी भी गेम, जो आप खेलते हैं उसकी Live Streaming करनी पड़ती है। इसके बाद लाइव स्ट्रीमिंग पर जीतने View आते है उसके हिसाब से आपको पैसा मिलता है। आपके लाइव वीडियो पर जितने अधिक View होंगे उतनी अधिक आपकी कमाई होगी।

हालांकि लोको ऐप पर शुरुवात में आपको बहुत कम View आते है लेकिन अगर आप इस एप्लीकेशन में नियमित रूप से वीडियो बनाते हैं तो आपके View बढ़ेंगे और साथ ही आपकी कमाई भी बढ़ती हुई।

इस ऐप में आपको मासिक आधार पर View और Live Watch Hour के हिसाब से पैसे मिलती है। इस ऐप के जरिए आप आसानी से लाइव स्ट्रीमिंग करके महीने के 50000 रुपये कमा सकते हैं।

Loco App से Gold कैसे जीते?

Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए

लोको एप में आपको पैसे कमाने के साथ-साथ गोल्ड जीतने का भी मौका मिलता है। यदि आप लोको एप पर lucky यूजर साबित हुए तो आप गोल्ड में जीत सकते हैं। यदि लोको ऐप से आप गोल्ड जीतना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Sign UP करके- Loco ऐप में लॉग इन करते ही आपको 5 Gold मिलते है।
Refer and Invite करके– लोको एप में आपको Refer and Invite का ऑप्शन मिलता है इस ऐप को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करके गोल्ड कमा सकते हैं। यदि आप अपने Invite Code को किसी दोस्त के साथ शेयर करते है और यदि आपका दोस्त आपके कोड से लॉग इन करता है तो आप गोल्ड मिलता है।
Ad- Loco App में Reward वाले Ads देखकर आप गोल्ड जीत सकते है।
आप जो गोल्ड जीतते है उसका इस्तेमाल अपने पसंदीदा स्ट्रीमर को Gift और स्टीकर देने के लिए कर सकते है।

Loco App से पैसे कैसे निकाले?

लोको एप पर आप जो भी पैसे जीते हैं उसे आप आसानी से विड्रॉल कर सकते हैं लोको एप से पैसा निकालने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं -

1. सबसे पहले लोको एप्प को ओपन करें।
2. इसके बाद Stream Now आप्शन पर क्लिक करें।
3. फिर Stream Wallet पर क्लिक करें।
4. अब आप अपने जीते हुए पैसे को UPI, Bank Transfer, Paytm और Mobikwik के माध्यम से ट्रान्सफर कर सकते है।

इसे भी पढ़ें:

FAQ for Loco App in Hindi

क्या आप लोको पर पैसा जीत सकते है?
हाँ, Loco App पर आप Game की Live Streaming और Quiz गेम खेलकर पैसे जीत सकते है।

लोको किस देश की एप्लीकेशन है?
लोको भारत का लाइव गेम स्ट्रीमिंग एप्प है।

लोको एप्लीकेशन से कितने पैसे कमा सकते हैं?
Loco ऐप पर आप गेम की लाइव स्ट्रीमिंग करके महीने के 50 हजार रूपये तक कमा सकते हैं।

लोको एप्प पर क्विज कैसे खेलते है?
Loco App पर क्विज कॉन्टेस्ट होता है जिसमे आपसे 10 सवाल पूछे जाते है जिसका सही उत्तर देने के लिए आपको 3 विकल्प भी मिलता है जिसे सही विकल्प को चुनकर आप उत्तर दे सकते है। सवाल का जवाब देने के लिए आपको 10 सेकंड का समय मिलता है।



निष्कर्ष: Loco App से पैसे कैसे कमाए?

दोस्तों, इस लेख में मैने आपको बताया Loco App क्या है और लोको एप से पैसा कैसे कमाए? उम्मीद करता हूं इस लेख को पढ़ने के बाद लोको एप के बारे में आपको अच्छे से जानकारी हो गई होगी।

अगर यह लेख "Loco App क्या है और लोको एप्प से पैसे कैसे कमाए" आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल साइट पर दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। ताकि और भी लोको एप के बारे में लोगो को पता चल सके।

Comments

Popular posts from this blog

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

WordPress se Query Strings Remove kaise kare

{Top 10 ऐप} स्पिन करके पैसे कैसे कमाए | Spin Karke Paise Kamane Wala App