क्या आपका सिम क्लोन किया गया है पता करने के 3 तरीके

क्या आप भी अपने सिम को लेकर चिंतित है तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हु क्या आपका सिम क्लोन किया गया है या नही! 

यदि आप परेशान है और पता लगाना चाहते आपके स्मार्टफोन का सिम कार्ड हैक हुआ है या नही! तो यह पता लगाने के लिए इस लेख में मैने कुछ तरीके बताए हैं जिसके इस्तेमाल से आप पता लगा सकते है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया है या नहीं।

यदि आपका स्मार्टफोन या सिम कार्ड गलत हाथों में चला जाए तो वह आसानी से आपके सिम कार्ड का क्लोन बनाकर आपके साथ कुछ भी गलत कर सकता है।

ऐसे में यदि आप अपने सिम कार्ड को लेकर चिंतित हैं तो इसमें कोई भी शक नही है क्योंकि अक्सर लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपने फोन को भूल जाते हैं या सामाजिक बैठकों के दौरान इसे टेबल पर छोड़ देते हैं?

ऐसे में आपको दर है की किसी ने आपके सिम कार्ड का क्लोन बना लिया है तो आप इसे चेक भी कर सकते है। आज इस आर्टिकल में मैंने इसी चीज के बारे में बताया है।


कोई आपका सिम कार्ड कैसे हैक कर सकता है?

जी हा, सिम स्वैपिंग करके कोई भी आपके सिम कार्ड का क्लोन बनाकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा हैकर डुप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, वे आपके सिम डेटा को कॉपी कर करके एक खाली सिम कार्ड में ट्रांसफर कर लेते है।

SIM स्वैप करके हैकर्स आपके मोबाइल सिम की कॉपी बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। ये हैकर्स टेलीकॉम कंपनियों के बहाने आम लोगों से उनके डिटेल्स हासिल कर लेते हैं और एक डुप्लीकेट सिम तैयार करके यूजर को पैसों की चपत लगा देते हैं।

सिम क्लोनिंग करने का यह सबसे फास्ट और उन्नत तकनीक हैं। 
हैकर सिम कार्ड का क्लोन बनाने के लिए वायर लेस सिम कार्ड क्लोनर का उपयोग कर सकता है, जिससे वे सिम कार्ड का क्लोन जल्दी से बना सके। 

सिम कार्ड का क्लोन बना है की नही उसके संकेत -

यदि आपको संदेह है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया है, तो नीचे मैने कुछ संकेतो को बताया है जिसे फॉलो करके आप पता लगा सकते हैं

1. आपको अपने फोन को रीस्टार्ट करने का निर्देश दिया जाता है

यदि हैकर आपकी सिम कार्ड का क्लोन बनाता है तो उसे कंफर्म करने के लिए आपको एक टेक्स्ट मैसेज या या ईमेल मिलता है जो आपको अपना फोन Restart करने की अनुमति मांगता है। और जैसे ही आप अपना फोन रीस्टार्ट करते हैं हैकर अपने काम को अंजाम दे देता हैं और आपका सिम कार्ड का क्लोन बना लेता है। 

आमतौर पर, हैकर किसी के साथ हैकिंग करने के लिए अपने टारगेट को बरगलाने के लिए फ़ोन सेवा प्रदाता का प्रतिरूपण के जरिए हैकिंग करने का प्रयास करता है। इसलिए आप इन सब से सतर्क रहे।

2. आपको कॉल या टेक्स्ट मैसेज आना बंद हो गए हैं -

यदि आपके फोन पर लंबे समय से कोई भी एसएमएस या कॉल प्राप्त नहीं हो रहा है, तो यह एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है कि आपका कॉल और टेक्स्ट अब किसी दूसरे सिम कार्ड पर रीडायरेक्ट हो गया हैं। इसे कंफर्म करने के लिए आप किसी अन्य नंबर से अपने नंबर पर कॉल करे या एसएमएस भेजे। यदि कॉल करने पर या एसएमएस भेजने पर आपको प्राप्त नहीं हो रहा है तो आपका सिम कार्ड हैक हो चुका हैं।

3. आपका फोन एक अलग स्थान दिखाता है 

यदि नंबर की लोकेशन चेक करने पर लोकेशन किसी दूसरे जगह की दिखा रहा है तो आपके सिम कार्ड का क्लोन बन चुका है। ऐसे में आप टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करे और सिम कार्ड डीएक्टिवेट करवाए। 

अपना सिम कार्ड सुरक्षित रखें

यदि आप चाहते है की आपका पर्सनल डाटा और सिम कार्ड सुरक्षित रहे तो आप अपने फोन का बहुत ज्यादा ख्याल रखे और अपने फोन को सार्वजनिक स्थानों पर ना भूले। इसके अलावा आप अपना फोन ऐसे व्यक्ति के हाथो में ना दे जिनके ऊपर आपको बिलकुल भी भरोसा ना हो।

एक बार सिम कार्ड की क्लोन बन जाने के बाद आप कुछ नही कर सकते है। इसे बंद करने के लिए आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से बात करनी होगी। और हो सकता हो आपको अपना नंबर भी डीएक्टिवेट करना पड़े।

कोई भी हैकर अपने टारगेट को क्षति पहुंचाने के लिए सबसे पहले वह आपकी मोबाइल फोन हैक करते है ऐसे में आपके फोन पर किसी भी तरह का कोई लिंक आए तो आप उसपर क्लिक ना करे। क्योंकि जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपकी फोन हैक हो जायेगी।

आखिरी सोच: 

दोस्तो यदि आपको लग रहा है आपके सिम कार्ड का क्लोन बन चुका है तो इसे चेक करने का 3 सबसे आसान तरीका मैंने आपको बताया है। आप बताए गए 3 संकेतो को फॉलो करके पता लगा सकते है की आपका सिम क्लोन किया गया है या नही!



Comments

Popular posts from this blog

Latest 20 Good Morning Shayari In Hindi

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

dhani app क्या है ? dhani app से कैसे loan ले