Google Account Me Recovery Email Add Kaise Kare

 नमस्कार दोस्तो, आज इस आर्टिकल में हमने बताया है Google Account Me Recovery Email Add Kaise Kare अगर आप भी अपने गूगल अकाउंट मे recovery email add करना चाहते है लेकिन आपको पता नहीं है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे गूगल अकाउंट मे रिकवरी ईमेल एड कैसे करते है।


अगर आप कभी Gmail Account की password or email address भूल जाते है तो आप Recovery Email Id के जरिये इसे recover कर सकते हो। इसलिए आपको अपनी Gmail account की security के लिए तथा जरूरत पड़ने पर google Account Recovery के लिए अपने गूगल अकाउंट मे recovery email और फोन नंबर जरूर एड करके रखना चाहिए।


गूगल अकाउंट मे recovery email add करने के बहुत फायदे है। यदि आप अपने गूगल अकाउंट मे रिकवरी ईमेल एड करके रखते है और जब भी कोई आपका गूगल अकाउंट हैक करके अपने डिवाइस में लॉगिन करता है तो उसी समय आपके recovery email पर मेल आ जाता है जिसमें पता चल जाता है आपका गूगल अकाउंट कहा से और किस device में लॉगिन किया गया है।


उसके बाद आप तुरंत recovery email के जरिए पासवर्ड reset करके अपने हैक हुए गूगल अकाउंट (email) को recover कर सकते है।


इसलिए गूगल अकाउंट में रिकवरी फोन नंबर और recovery email Add करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका गूगल अकाउंट सिक्योर रहता है। तथा यह पुराने पासवर्ड को रिसेट करने तथा गूगल जीमेल अकाउंट को एक्सेस करने में मदद करता है।


Google Account Me Recovery Email Add Kaise Kare


गूगल अकाउंट मे recovery email add करना बहुत आसान काम है। आप अपने मोबाइल से गूगल अकाउंट में रिकवरी ईमेल एड कर सकते है। जिस तरह gmail कि सिक्योरिटी को strong बनाने के लिए आप 2 step verification को ऑन करते है। ठीक उसी प्रकार आप  गूगल अकाउंट में recovery email को एड कर सकते है। इसके लिए आप अपने फोन में क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते है, तो चलिए जान लेते है गूगल अकाउंट मे रिकवरी ईमेल एड कैसे करते है।


यहां से पढ़े - Google Account Me Recovery Email Add Kaise Kare


Step 1. सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र में गूगल अकाउंट को लॉग इन करे। और अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करे।


Step 2. प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद My Account ऑप्शन पर क्लिक करे।


Step 3. My Account पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में “Sign-in And Security” ऑप्शन पर क्लिक करे।


Step 4. अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमे स्क्रॉल डाउन करके नीचे आने पर “Account Recovery” का ऑप्शन मिलेगा आप उस पर क्लिक करे।


Step 5. अब आप “Recovery Email” के ऑप्शन पर क्लिक करे। जैसे आप Recovery Email पर क्लिक करेंगे आपको जीमेल अकाउंट Sign In करने के लिए पासवर्ड मांगेगा। आप अपना गूगल अकाउंट पासवर्ड डालकर “Next” बटन पर क्लिक करे।


Step 6. अब “Add Recovery Email” के ऑप्शन पर क्लिक करे और recovery email add करे।


Step 7. उसके बाद “Done” ऑप्शन पर क्लिक करे। उसके बाद आपके गूगल अकाउंट में recovery email add हो जाएगा।


Google Account Me Recovery phone number Add Kaise Kare


Google अकाउंट में रिकवरी फोन नंबर add करने कि प्रक्रिया बिल्कुल एक जैसी है। जिस तरह आपने गूगल अकाउंट मे रिकवरी ईमेल एड किया ठीक उसी तरह आपको रिकवरी फोन नंबर Add करना है। 


1. सबसे पहले ब्राउज़र में गूगल अकाउंट को लॉग करके प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करे।


2. उसके बाद My Account” पर क्लिक करे।


3. अगले स्टेप में “Sign-in And Security” ऑप्शन पर क्लिक करे।


4. नया पेज ओपन होने पर पेज स्क्रॉल डाउन करके नीचे आए और “Account Recovery” ऑप्शन पर क्लिक करे।


5. Account recovery ऑप्शन में Recovery Phone” ऑप्शन पर क्लिक करे। 


6. अब एक पॉपअप विंडो ओपन होगा इसमें आप अपनी country code सेलेक्ट करे और फोन नंबर इंटर करके “Next” पर क्लिक करे।


7. फोन नंबर इंटर करने के बाद Get Code” पर क्लिक करे। उसके बाद आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा।


8. अब आपके मोबाइल में जो code आया है, उसे सबमिट करके verify बटन पर क्लिक करे। उसके बाद आपके google account में recovery phone add हो जाएगा।


आखिरी सोच - दोस्तो आज इस आर्टिकल में हमने सीखा Google Account Me Recovery Email Add Kaise Kare अगर आप अपने गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी को strong बनाना चाहते है तो आपको जरूर अपने गूगल अकाउंट मे रिकवरी ईमेल को एड करना चाहिए।


हम उम्मीद करते है गूगल अकाउंट से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ फेसबुक, वॉट्सएप पर जरूर शेयर करे। धन्यवाद


इसे भी पढ़े -

Voter ID card ke liye online apply kaise kare

PAN card ke liye online apply kaise kare

SBI Bank account me mobile number Register kaise kare

Comments

Popular posts from this blog

dhani app क्या है ? dhani app से कैसे loan ले

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

Latest 20 Good Morning Shayari In Hindi