Best Hindi Blogger in India 2022

नमस्कार दोस्तो, आज हम आपको best hindi blogger in india के बारे में बताएंगे जो ब्लॉगिंग से लाखो रुपए कमा रहे है। अगर आप भी ब्लॉगिंग करते है तो आपके मन में जरूर सवाल आया होगा की India के Best Hindi Blogs कोन से हैं? ये सवाल शायद सभी लोगों के मन में आया होगा जो Blogging में रुचि रखते है।


इसे भी पढ़ें:


हम सभी जानते है की जो सबसे अच्छी Information शेयर करता है वो ब्लॉग उतना ही popular होता है। लेकिन सभी ब्लॉग अपने कैटेगरी के हिसाब से जानकारी को इंटरनेट पर शेयर करती है। इसलिए हम यह पॉपुलर ब्लॉगर को उनके alexa rank के अनुसार निर्धारित और best hindi blog की एक लिस्ट तैयार करेंगे।


हमने best hindi blog list को उनके Category के अनुशार Categorize कर दिया है ताकि आपको पढने में सुविधा हो और साथ ही हमने उन सभी ब्लॉग का Present Alexa Rank (India) भी mention किया है।


Best Hindi Blogger in India 2022


इस लिस्ट में हमने उन सभी ब्लॉग का एक लिस्ट बनाया है जो ब्लॉग Technology, internet, make money online से सम्बंधित जानकारी शेयर करती है।


InHindiHelp


Inhindihelp.com एक नई ब्लॉग है इस ब्लॉग की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम अमन सिंह है। ये अपने ब्लॉग पर SEO, Blogging, wordpress guide, internet और make money online से रिलेटेड जानकारी पब्लिश करते है। यह ब्लॉग बहुत ही कम समय में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुई है। और इसका कारण hard working है। कहते है न जब किसी काम को करने के लिए जुनून पैदा हो जाए तो उसे कोई नही रोक सकता ठीक ऐसा ही इस ब्लॉग के ऑथर की कहानी है।


अमन जी को राइटिंग करके पैसे कमाने का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने ब्लॉगिंग को अपना करियर बनाया और फुल टाइम ब्लॉगिंग करके महीने के 50 हजार से भी जायदा इनकम जेनरेट करते है। यह ब्लॉग एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसे कमाती है। वर्तमान समय में इस ब्लॉग की alexa rank इंडिया में 4,950 है।


WpHindiGuide.com


इस ब्लॉग के फाउंडर अंतेश सिंह जी है। इन्होंने बहुत ही कम समय में ब्लॉगर की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल किया है। क्योंकि इनका लिखने का तरीका बहुत ही यूनिक है ये अपने आर्टिकल को बहुत ही सरल और आसान शब्दों में लिखते है। जिसे एक बार पढ़ने के बाद ही रीडर बहुत आसानी से समझ जाता है। इन्होंने अपने ब्लॉग की शुरुआत 2019 में किया था और आज ये बहुत ही प्रसिद्ध और जाने माने ब्लॉगर जाने जाते है।


अंतेश सिंह जी ब्लॉगर के साथ-साथ टीचर भी है। इन्हे राइटिंग करना बहुत अच्छा लगता है इसलिए ये अपने फ्री टाइम में लोगो की मदद करने के लिए बैंकिंग, आधार कार्ड, सोशल तकनीक, और ब्लॉगिंग से जुड़ी आर्टिकल लिखकर अपने इस ब्लॉग पर शेयर करते है।


Founder/Owner : Antesh Singh

Blog Topic : Banking, how to, make money online, internet

Started in Year : 2019


HindiMe (हिंदी में जानकारी)


Hindime.net हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉग है इसकी स्थापना February 2016 में हुई थी। इस ब्लॉग के Technical Author & Co-Founder का नाम Prabhanjan है। इन्होंने Enginnering में Graduate किया है। इन्हे writing करना बहुत ज्यादा पसंद आता है, इसलिए ये hindime ब्लॉग के जरिए इंटरनेट पर रोजाना टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को शेयर करते रहते है।


इस ब्लॉग का मुख्य income source Adsense, Affiliate Marketing और Direct Selling है। यह ब्लॉग महीने में 4 से 5 लाख तक इनकम करती है। वही इस ब्लॉग की रैंकिंग की बात करे तो इसकी एलेक्सा रैंक इंडिया 635 (as on 1 January 2021) है।


Deepawali


Deepawali.co.in एक मल्टी टॉपिक ब्लॉग है जो कई सारे विषयो पर जानकारी प्रदान करता है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम पवन अग्रवाल हैं और ये मध्यप्रदेश के छोटे से शहर Gadarwara के रहने वाले है। इन्होंने Maulana Azad National Institute of Technology [MNIT Bhopal] से इंजीन्यरिंग किया हैं। इन्होंने ब्लॉगिंग से पहले Tata Consultancy Services में काम किया है और यह इनकी पहली जॉब थी। लेकिन शुरू से ही इन्हे लिखने का बहुत बड़ा शौक रहा है इसलिए इन्होंने अपनी जॉब छोड़कर ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी।


पवन अग्रवाल जी की यह ब्लॉग (Deepawali) भारत की टॉप 10 हिंदी ब्लॉगिंग साईट में गिना जाता हैं। यह ब्लॉग एक टीम बनाकर काम करती है। जिसमें बहुत सी लेखिकाएँ भी राइटिंग का काम करती हैं, जो अपने –अपने शौक के अनुसार विभिन्न विषयों पर जानकारी लिखती है। यह सभी लेखिकायें ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट हैं। लेकिन राइटिंग में रूचि होने के कारण वे सभी नियमित रूप से दीपावली के लिए लिखती हैं।


इस ब्लॉग की alexa rank इंडिया में 1,744 है। इस ब्लॉग की मुख्य इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है जिससे यह विज्ञापन दिखाकर महीने के 1 लाख रुपए तक की इनकम कर लेती है।


Support Me India


Supportmeindia.com यह भी बहुत पुरानी ब्लॉग है तथा इसके फाउंडर का नाम Jumedeen Khan है। यह ब्लॉग अपने समय की No.1 ब्लॉग मानी जाती थी लेकिन हिंदी ब्लॉग में धीरे धीरे कंपटीशन बढ़ता गया और यह ब्लॉग की रैंक पहले की अपेक्षा कुछ डाउन हो गई है। लेकिन आज भी यह ब्लॉग टॉप 10 के लिस्ट में आती है। यह ब्लॉग अपने रीडर के साथ Blogging, SEO, internet, make money online, और education से  रिलेटेड आर्टिकल शेयर करती है।


जुमेदीन खान को बचपन से ही writing करने का शौक था। और ये बचपन में ज्यादातर समय अपनी नोट बुक लिखने में बिताते थे। लेकिन जुमेदीन की पढ़ाई चलती रही और जब इन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी तब इन्हें ब्लॉगिंग के बारे में पता चला और इन्होंने 17 जुलाई 2015 को ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत की और आगे चलकर ये इस फील्ड एक जाने माने मशहूर ब्लॉगर बन गए।


इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंक इंडिया में 1,769 है और इस ब्लॉग का मुख्य income source गूगल एडसेंस और एफिलिएट मार्केटिंग है। जुमेदीन ने अपनी एक इंटरव्यू में बताया था कि इस ब्लॉग के जरिए इन्होंने महीने के 4 लाख तक रुपए कमाए है जो की एक बहुत बड़ी बात है। और आज भी ये ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 1 लाख तक रुपए कमा लेती है।


Hindi Sahayta

HindiSahayta.in इंटरनेट जगत की बहुत ही पॉपुलर हिंदी ब्लॉग है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम नीरज जीवनानी है। यह ब्लॉग एक टीम बनाकर काम करती है जिसपर बहुत सारे मल्टी ऑथर काम करते हैं। यह ब्लॉग अपने रीडर के लिए Blogging, WordPress, SEO, Internet, Apps Reviews, Android Mobile से रिलेटेड जनकारी शेयर करती है। हिंदी सहायता भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जहां आपको सभी तरह की सटीक जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाती है।


हिंदी भाषियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जहां आपको शिक्षा, हेल्थ, तकनीक, योजनाए, एंड्राइड, कंप्यूटर, ज्ञानकोष, या ताज़ा खबरें सभी तरह की जानकारी आपको हिंदी में पढ़ने को मिलती है।


आप गूगल प्ले स्टोर से हिंदी सहायता की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है। वही इसकी alexa rank india 2,999 है और इस ब्लॉग का मुख्य इनकम सोर्स Google Adsense है जो विज्ञापन दिखाकर महीने के लाखो रुपए कमा लेती है।


GyaniPandit

Gyanipandit.com बहुत ही ज्यादा पॉपुलर ब्लॉग है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम Mayur K है। यह एक एजुकेशनल ब्लॉग है जिसपर रोजाना नए नए एजुकेशन से रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। इसके अलावा ऑथर इस ब्लॉग पर Motivational Articles, Quotes और Biography भी शेयर करते है।


इस ब्लॉग की शुरुआत 2014 में हुई थी। लेकिन वर्तमान समय में यह एक सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुकी है। इस ब्लॉग की इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है जिसके जरिए रीडर को विज्ञापन दिखाकर यह ब्लॉग महीने के लाखो रुपए कमाती है। वही इसकी alexa rank india में 3,035 है।


TechYukti


बेस्ट hindi blog in india की बात करे तो Techyukti का नाम भी इसमें शामिल होता है। इस ब्लॉग पर Technology, Blogging, internet और make money online से रिलेटेड जानकारी पब्लिश की जाती है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम सतीश कुशवाहा है जो पेशे से एक ब्लॉगर और यूट्यूबर है। इनकी एजुकेशन की बात करे तो इन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कानपुर प्राइवेट इंस्टीट्यूट से पूरी की है।


सतीश जी की हॉबी की बात करे तो ये शुरू से ये एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन इनकी तकदीर में कुछ और ही लिखा था पढ़ाई के साथ साथ सतीश जी कंटेंट राइटिंग का भी काम करना शुरू किया और बाद में इन्होंने अपनी एक खुद की ब्लॉग बनाई जिसका नाम techyukti रखा। इन्होंने इस ब्लॉग पर इंटरनेट से रिलेटेड आर्टिकल लिखना शुरू किया और देखते ही देखते 2 से 3 साल में इनकी ब्लॉग बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गई। वर्तमान समय में यह ब्लॉग best hindi blog की लिस्ट में आती है।


Techyukti ब्लॉग की alexa rank india में  3,783 है। और इस ब्लॉग की मुख्य income source गूगल एडसेंस है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 50 से 60 हजार रुपए जेनरेट करती है। इसके अलावा यह ब्लॉग एफिलिएट मार्केटिंग करके भी पैसे कमाती है।


HindiMeHelp


Hindimehelp.com ब्लॉग की शुरुआत Rohit Mewda ने 19 फरवरी 2015 में की थी। रोहित जी पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इन्होंने जॉब करने के बजाए इन्होंने ब्लॉगिंग में अपना करियर चुना क्योंकि रोहित जी को शुरू से ही लिखने का शौक रहा है और यही कारण है की इन्होंने ब्लॉगिंग में करियर बनाने का सोचा। ये अपने ब्लॉग के जरिए लोगो तक ब्लॉग्गिंग, इन्टरनेट, सोशल मीडिया, पैसे कैसे कमाए से जुडी जानकारी शेयर करते है। इस ब्लॉग का उद्देश्य है की इंटरनेट की सभी जानकारी को हिंदी में शेयर करना।


हिंदी में हेल्प ब्लॉग की रैंकिंग की बात करे तो इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंक इंडिया में 5,409 और यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 30000 तक रुपए  जेनरेट करती है।


NewsMeto


NewsMeto.Com ब्लॉग के फाउंडर HP Jinjholiya है जो हरियाणा शहर के पानीपत के गाँव सिवाह के रहने वाले है। इस ब्लॉग की शुरुआत HP Jinjholiya ने 2017 में की थी। इस ब्लॉग पर Blogging, WordPress, SEO, Internet, Apps Reviews, Android Mobile से रिलेटेड जनकारी को हिंदी में शेयर किया जाता है। हालाकि यह ब्लॉग ज्यादा पुरानी नहीं है लेकिन अच्छे और हेल्पफुल कंटेंट इस ब्लॉग पर hp Jinjholiya पब्लिश करते रहते है और इसी वजह से यह ब्लॉग गूगल में बहुत पॉपुलर हो गई है।


Alexa रैंकिंग के अनुसार इस ब्लॉग का रैंक इंडिया में 5,930 है। और यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का एड दिखाकर महीने में 30 से 40 हजार रुपए जेनरेट करती है।


AchhiKhabar


इस Blog के फाउंडर का नाम Gopal Mishra है इन्होंने 2010 में इस Blog को बनाकर अपनी Blogging की शरुवात की थी। इस ब्लॉग का उद्देश्य अपने Readers को Valuable Content प्रदान करना है और इनके ब्लॉग ने 1 लाख Per Day Page View का टारगेट achieve किया है।

इस ब्लॉग पर मोटिवेशनल पोस्ट, quotes, इंस्पिरेशनल स्टोरी जैसे आर्टिकल पढ़ने को मिलती है। यह ब्लॉग आज के समय में बहुत ही पॉपुलर ब्लॉग है और इसकी alexa रैंकिंग इंडिया में 4.1K है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाती है।


CatchHow


यह ब्लॉग famous Youtuber manoj saru की है। मनोज शारु ने 2016 में इस ब्लॉग का शरूआता किया था। यह ब्लॉग टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, कंप्यूटर से संबंधित जानकारी को अपने ब्लॉग पर पब्लिश करते है। इस blog की ख़ास बात है कि इसपर आपको article पढ़ने के बाबजूद Video भी देखकर ज्ञान प्राप्त कर सकते है।


इस ब्लॉग की मुख्य उद्देश्य यह है की टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को लोगो तक हिंदी में पहुंचना। इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंकिंग की बात करे तो इंडिया में इस ब्लॉग की रैंक 5K है। तथा यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाती है।


sushiltechvision


sushiltechvision.com एक हिंदी ब्लॉग है एवं इसके Founder का नाम Sushil Kumar हैं, इस blog का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी में जानकारियां उपलब्ध कराना है। सुशील जी अपने ब्लॉग पर लोगो के लिए Blogging, SEO, Education, Money Making, एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित सभी तरह की जानकारी को हिंदी में शेयर करते है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस के विज्ञापन को दिखाकर पैसे कमाती है। यह ब्लॉग एडसेंस के जरिए प्रत्येक महीने $200 तक कमाती है।


Techshole


TECHSHOLE.COM की शुरुआत RANJEET SINGH ने दिसम्बर 2019 में किया था। यह एक Hindi Blog है जिस पर हिदी भाषा में इंटरनेट से संबंधित जानकारी जैसे (Blogging, Earn Money, SEO, Facts, Motivation, Youtube, Science & Tech, Marketing, Internet Knowledge) को शेयर किया जाता है। इस ब्लॉग का alexa rank 1,07,277 है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस के विज्ञापन को दिखाकर पैसे कमाती है।


MyBigGuide (Never Stop Learning)


Mybigguide.com ब्लॉग की शुरुआत Abhimanyu Bharadwaj ने 2014 में किया था। यह एक ऐसी ब्लॉग है जो Technology से related सभी जानकारी को लोगो के साथ शेयर करती है। इस blog की सबसे अच्छी बात यह है की इसपर Computer related बहुत सी कोर्स उपलब्ध हैं। इस ब्लॉग की alexa ranking 88,752 है और इस ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर और कंप्यूटर कोर्स sell करके पैसे कमाती है।


Happyhindi

Happyhindi.com ब्लॉग के founder Manish Vyas है इन्होंने इस ब्लॉग की शुरुआत जुलाई 2014 में किया है। इस ब्लॉग पर आपको शेयर मार्केट तथा इंटरनेट से जुड़ी सभी तरह की जानकारी पढ़ने को मिलेगी जैसे money earning tips, investing, bussiness और बैंकिंग से जुड़े आर्टिकल आदि। इस ब्लॉग की alexa ranking 93,416 है। इस ब्लॉग का मेन इनकम सोर्स गूगल ऐडसेंस है।


ShoutMeHindi


इस ब्लॉग के फाउंडर Harsh Aggarwal है। यह इंडिया के बहुत बड़े और top blogger में से एक है जिनका मैन ब्लॉग ShoutMeLoud है। Shoutmehindi की शुरुआत इन्होंने 2015 में किया था और यह ब्लॉग  ShoutMeLoud का हिंदी वर्शन है। ShoutMeHindi ब्लॉग पर Blogging, SEO (Search Engine Optimization) और Online पैसे कमाने से सम्बंधित जानकारी पब्लिश की जाती है।


Founder/Owner: Harsh Aggarwal

Blogging Topic: SEO, Blogging, Affiliate Marketing, WordPress, Make money, Web hosting and Business ideas

Started In Year: 2015


Hinditechis

यह एक टेक ब्लॉग है जिसपर इंटरनेट और ऐप संबंधित जानकारी पोस्ट की जाती है। हिंदी ब्लॉग की दुनिया में hinditechis एक सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुका है। इस ब्लॉग पर ब्लॉगिंग, Android app list और इन्टरनेट आदि से रिलेटेड कंटेंट पब्लिश किया जाता है।


Blogging Topic: ब्लॉगिंग, Android app list और इन्टरनेट

Started In Year: 2018


MakeHindi.com

हिंदी ब्लॉगर के जगत में make Hindi बहुत ही पॉपुलर ब्लॉग है। इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस ब्लॉग पर एजुकेशन, सोशल तकनीक, make money online, बैंकिंग, आधार कार्ड तथा इंटरनेट से संबंधित सभी तरह की जानकारी पब्लिश की जाती है। इस ब्लॉग का मुख्य इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है।


Blogging topic :- tips & trick, make money online, education and internet

Started in Year : 2016


My Android City

हिंदी ब्लॉग की दुनिया में यह एक सफल ब्लॉग है। My Android City के फाउंडर Ashish Sahu है। इस ब्लॉग पर  बैंकिंग, आधारकार्ड, पैनकार्ड , टेक्नोलॉजी और एंड्राइड से रिलेटेड जानकारी शेयर किया जाता है। इस ब्लॉग की शुरुआत आशीष साहू ने 2018 में किया था और आज वो एक सक्सेसफुल ब्लॉगर बन चुके है।


Founder/Owner: Ashish Sahu

Blogging Topic: Android app list और Tips & Tricks

Started In Year: 2018


Sahu4you 

Sahu4you के फाउंडर Vikas Sahu है। और आज यह एक सक्सेसफुल ब्लॉगर बन चुके है। इस ब्लॉग पर Education, Technology, Banking और trending news से सम्बंधित जानकारी पब्लिश की जाती है। इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में हुई थी।


Founder/Owner: Vikas Sahu

Blogging Topic: Education, Technology, Banking और Trending news

Started In Year: 2016


My Technical Hindi

My Technical Hindi ब्लॉग के फाउंडर Amresh Mishra है। इन्होंने इस ब्लॉग की शुरुआत 2017 में की थी। और आज यह एक सक्सेसफुल ब्लॉगर बन चुके है। इस ब्लॉग पर Blogging, WordPress, Make money online, Affiliate marketing, TechTips, How To से जुडी आर्टिकल पब्लिश होती है।


Founder/Owner: Amresh Mishra

Blogging Topic: Blogging, WordPress, Make money online, Affiliate marketing, TechTips, How To


Technicalganu

Technicalganu ब्लॉग के फाउंडर Ganesh Hiwarkar है। इस ब्लॉग की शुरुआत इन्होंने 2019 में किया था और आज यह एक सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुका है। इस ब्लॉग पर Blogging, Make Money, Affiliate, Youtube, Technology से सम्बंधित जानकारी पब्लिश होती है। इस ब्लॉग का मुख्य इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है।


Founder/Owner: Ganesh Hiwarkar

Blogging Topic: Blogging, Make Money, Affiliate, Youtube, Technology

Started In Year: 2019


Blogginghindi

Blogginghindi.com के फाउंडर Arsad Noor है। Arsad noor जी ने इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में किया था। आज इनका ब्लॉग सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुका है। ये अपने ब्लॉग पर Blogging, WordPress, SEO और Internet से जुडी आर्टिकल पब्लिश करते हैं। 


Founder/Owner: Arsad Noor

Blogging Topic: Blogging, SEO, Internet

Started In Year: 2016


Myhindinotes

Myhindinotes.com के फाउंडर Nirmal Ghimire है। इन्होंने इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में किया था। और आज यह एक सक्सेसफुल ब्लॉगर है। ये अपने इस ब्लॉग पर हिंदी में Blogging & internet से related कंटेंट पब्लिश करते है। 


Founder/Owner: Nirmal Ghimire

Blogging Topic: Blogging, SEO, Internet

Started In Year: 2016


HindiMePadhe

इस ब्लॉग के फाउंडर मनोज पाटिल है। इन्होंने HindiMePadhe की शुरुआत 2018 में किया था। मनोज पाटिल इस ब्लॉग के माध्यम से Blogging, WordPress, SEO और Make money से जुडी जानकारी लोगो के साथ शेयर करते है। 


Founder/Owner: Manoj Patil

Blogging Topic: Blogging, SEO, Make Money, WordPress

Started In Year: 2018


Top Hindi Health Blog in India


अब मै आपको Top Hindi Health Blog in india के बारे में बताने जा रहा हु। इस सेक्शन में मैंने Health से सम्बंधित best Hindi blogs को लिस्टेड किया है। अगर आप हेल्थ से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इन ब्लॉग को जरूर पढ़े।


Onlymyhealth.com
यह एक हेल्थ फिटनेस रिलेटेड हिंदी ब्लॉग है जिसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। यह ब्लॉग अपने विजिटर को स्वास्थ्य और उससे सम्बंधित जानकारी प्रदान करता है। यह इंडिया की सबसे बड़ी हेल्थ ब्लॉग है। इस ब्लॉग पर आपको ऑनलाइन हेल्थ से संबंधित जानकारी पढ़ने को मिलेगी। Health Blogging की दुनिया में यह एक बहुत ही पोपुलर और Best Hindi Blog है।


Founder/Owner: जागरण समूह
Blogging Topic: Health
Started In Year: 2009


myUpchar
इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में हुई थी, तथा इसके फाउंडर का नाम Rajat Garg, Manuj Garg जी है। इस ब्लॉग पर Health, Yoga, Fitness, Diseases और उससे सम्बंधित जानकारी प्रदान किया जाता है। हेल्थ से रिलेटेड Best Hindi blog site की लिस्ट में myUpchar बहुत ही बढ़िया ब्लॉग है।


Founder/Owner: Rajat Garg, Manuj Garg
Blogging Topic: Health
Started In Year: 2016


Nirogikaya
यह ब्लॉग अपने विजिटर के साथ स्वास्थ्य से जुड़े आर्टिकल शेयर करती है जिसे पढ़ कर लोग स्वस्थ रहे, तंदुरुस्त रहे और निरोगी रहे। इस ब्लॉग की शुरुआत Dr. Paritosh Vasant Trivedi ने 2013 में किया था। और हेल्थ ब्लॉग की दुनिया में आज यह सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुका है।


Founder/Owner: Dr. Paritosh Vasant Trivedi
Blogging Topic: Health
Started In Year: 2013

Helloswasthya.com
हेल्थ ब्लॉग की दुनिया में यह ब्लॉग बहुत पॉपुलर ब्लॉग है। यह ब्लॉग लोगो के साथ स्वास्थ्य और उससे उत्पन्न रोगों के सम्बंधित जानकारी शेयर करता हैं। इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य है – स्वास्थ्य और कल्याण की जानकारी को सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाया जा सके। इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 में Hello Health Group ने किया था।


Founder/Owner: Hello Health Group
Blogging Topic: Health
Started In Year: 2016


Top Hindi Travel Blogs in india


अब मै आपको टॉप हिंदी ट्रैवल ब्लॉग के बारे में बताने वाला हु जो इंडिया के top Hindi travel blog माने जाते है। अगर आप Travel से सम्बंधित जानकारी पढ़ना चाहते है तो आप इन ब्लॉग को जरूर पढ़े।


Neerajmusafir
इस ब्लॉग के फाउंडर नीरज है और इन्होंने अपने इस ब्लॉग की शुरुआत 2008 में की थी। यह अपने इस ब्लॉग पर पहाड़ों, मरुस्थलों, दक्षिणी भारत तथा और भी कई तरह की रोमांचक यात्राओं के बारे में कंटेंट शेयर करते है।


Founder/Owner: नीरज
Blogging Topic: Travel Blogs
Started In Year: 2008


Indetails
इस ब्लॉग की फाउंडर अनुराधा गोयल जी हैं जो अपने ब्लॉग के माध्यम से देश-विदेश के भ्रमण और स्थलों के बारे में अपनी अनुभवों से जुड़ी कहानियां लिखा करती हैं। इन्होंने अपने ब्लॉग की शुरुआत 2004 में की थी। अगर आप ट्रैवल से संबंधित अनुभव और स्टोरी पढ़ना पसंद करते है तो आप अनुराधा जी का ब्लॉग जरूर पढ़े।


Founder/Owner: अनुराधा गोयल
Blogging Topic: Travel Blogs
Started In Year: 2004


TarunGoel 

इस ब्लॉग के फाउंडर तरुण जी हैं ये अपने ब्लॉग के माध्यम से भारत के Popular place और life stories के बारे में आर्टिकल शेयर करते हैं। अगर आप इतिहासिक जगहों के बारे में रोमांचक स्टोरी और अनुभव पढ़ना पसंद करते है तो आप इस ब्लॉग पर विजिट जरूर करे।


Founder/Owner: Tarun Goel
Blogging Topic: Travel Blogs


Best Education Blogs In Hindi


अब मै आपको इंडिया के बेस्ट एजुकेशन ब्लॉग के बारे में बताने जा रहा हु। अगर आप सरकारी नौकरी जैसे SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC, State Level Exam की तैयारी कर रहे है तो आप इन ब्लॉग को जरूर पढ़।


SarkariHelp
इस ब्लॉग की शुरुआत 2016 मे हुई थी। और आज यह इंडिया की टॉप एजुकेशन ब्लॉग बन गया है। यह ब्लॉग उन लोगो के लिए बहुत बेहतर है जो SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC, State Level Exam की तैयारी कर रहे है।


Blogging Topic: Education
Started In Year: 2016

Taiyarihelp

यह भी एक Best Education blog है। इस ब्लॉग की शुरुआत 2018 में हुई है। यह ब्लॉग अपने विजिटर को SSC, UPPCS, UPSC, Railway, Air Force, CDS, Computer, Gk, English Grammar, Tricky Math, आदि परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी  प्रदान करती है।


Blogging Topic: Education
Started In Year: 2018 



निष्कर्ष - दोस्तो आज इस आर्टिकल मे मैंने बताया best hindi blogger के बारे में जो ब्लॉगिंग से बहुत अच्छी इनकम कर रहे है। उम्मीद करता हु आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Windows 10 पर Microsoft account को कैसे Remove करे?

{Top 10 ऐप} स्पिन करके पैसे कैसे कमाए | Spin Karke Paise Kamane Wala App

Microsoft Account का Password Reset कैसे करें?